एम्स ऋषिकेश में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर ‘ईट राइट फॉर अ बेटर लाइफ’ थीम पर जागरूकता कार्यक्रम

ऋषिकेश – एम्स ऋषिकेश में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर इस वर्ष की थीम “Eat Right for a Better Life – बेहतर जीवन के लिए सही भोजन” को केंद्र में रखते हुए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली और पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. मीनू सिंह के मार्गदर्शन में सप्ताहभर आयोजित गतिविधियों की शुरुआत विद्यालय स्तर से हुई। बच्चों ने तेल और शक्कर बोर्ड प्रतियोगिता तथा हेल्दी टिफिन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने विद्यार्थियों से संवाद कर बताया कि सही पोषण जीवनभर स्वस्थ रहने की कुंजी है।

सामुदायिक चिकित्सा विभाग में हेल्दी कुकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। इसमें संकाय सदस्य, डॉक्टर और छात्र-छात्राओं ने कम समय और कम तेल में पौष्टिक व्यंजन तैयार कर प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता ने यह संदेश दिया कि हेल्दी खाना सिर्फ सेहतमंद ही नहीं बल्कि स्वादिष्ट भी हो सकता है।

जनजागरूकता अभियान के तहत हरिद्वार स्थित आर्य वानप्रस्थ आश्रम में निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। यहां विशेषज्ञों ने पाया कि बुजुर्ग पारंपरिक व सादा भोजन के साथ सक्रिय जीवनशैली अपनाकर अधिक स्वस्थ हैं। चिकित्सकों ने बताया कि यह सरल जीवनशैली लंबे और स्वस्थ जीवन का राज है।

इसे भी पढ़ें – उत्तराखण्ड का सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज बना एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज

इस अवसर पर सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रो. वर्तिका सक्सेना के साथ डॉ. मीनाक्षी खापरे, डॉ. स्मिता सिन्हा, डॉ. प्रज्ञा यादव, डॉ. एकता पाठक और अन्य विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *