गोपेश्वर। नारायणबगड ब्लॉक के छैकुडा गांव के रटमटिया तोक में गुलदार के हमले से खच्चर को मौत हो गई है। घटना से ग्रामीण दहशत में हैं। छैकुडा गांव के देवानंद का खच्चर गांव के रटमटिया तोक में चरने गया था। जहां गुलदार ने उस पर झपटा मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। सूचना के बाद वनकर्मी देवेंद्र बिष्ट और प्रेम गौड़ ने मौके पर पहुंच कर खच्चर का पंचनामा भर कर खच्चर मालिक देवानन्द से मुआवजे के लिए आवेदन लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए रेंज कार्यालय को भेज दिया है।
Related Posts
मंत्री धन सिंह रावत ने बांटे नियुक्ति पत्र, योग प्रशिक्षक व प्रयोगशाला सहायकों को मिला रोजगार
देहरादून। राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज दून विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम…
त्रासदी में सहारा बनी धामी सरकार : मुख्यमंत्री ने उपनल कर्मचारियों के आश्रितों को दिए 50-50 लाख के चेक, कर्मचारी कल्याण के लिए मील का पत्थर बना कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज
देहरादून : उपनल के माध्यम से सेवारत तीन कार्मिकों की दुर्घटना में मुत्यु होने के उपरान्त उनके आश्रितों को मुख्यमंत्री…
उत्तराखंड ब्लाइंड फुटबॉल टीम ने घोषित किए कप्तान, जमशेदपुर में होगा नॉर्थ सेंट्रल ज़ोन चैंपियनशिप
देहरादून: आगामी नॉर्थ सेंट्रल ज़ोन आईबीएफएफ ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की महिला और पुरुष टीमों के कप्तानों की…
