August 24, 2026

उपनल कर्मियों को मिलेगा नये साल में समान कार्य के लिए समान वेतन का तोहफा

देहरादून। उपनल कर्मियों को नये साल में समान कार्य के लिए समान वेतन का तोहफा मिलने की उम्मीद है। आगामी 15 जनवरी को होने वाली कैबिनेट की बैठक में समान कार्य के लिए समान वेतन का प्रस्ताव आने की सम्भावना है।

आगामी 15 जनवरी को होने वाली कैबिनेट की बैठक में आएगा समान कार्य के लिए समान वेतन का प्रस्ताव: सुबोध उनियाल

उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल ने कहा कि कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल उप समिति के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से मिला। उन्होंने कहा कि उप समिति के अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया है कि आगामी 15 जनवरी को होने वाले कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के समान कार्य समान वेतन का प्रस्ताव आएगा। गोदयाल ने कहा कि सरकार उपनल कर्मियों को नए साल में तोहफा देने जा रही है, हालांकि विलंब शासन स्तर पर परीक्षण का था जो अब पूरा हो गया है।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश संयोजक हरीश कोठारी, वाहन चालक संघ के प्रदेश महामंत्री अजय डबराल, उपनल महासंघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश डोभाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *