July 13, 2026

आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में गिरेगा पारा

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार से मौसम बदलने के आसार हैं। हल्की बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि मौसम बिगड़ने की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। खासकर 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना अधिक है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा जबकि 12 मार्च तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में होने वाले बदलाव से तापमान में गिरावट हो सकती है। वहीं शुक्रवार के मौसम की बात करें तो आसमान में बादल छाए रहने से चटक धूप ने परेशान नहीं किया लेकिन तापमान में कोई गिरावट दर्ज नहीं की गई। बीते बृहस्पतिवार की तरह ही शुक्रवार को भी दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 30.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री इजाफे के साथ 16.1 डिग्री रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *