March 12, 2025

‘लिव-इन’ रिलेशन देवभूमि की संस्कृति और धार्मिक परम्पराओं के खिलाफ: सेठपाल सिंह

1 min read

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने सरकार को ‘लिव-इन’ रिलेशन पर घेरा

देहरादून। उत्तराखंड में लागू की गई समान नागरिक संहिता (यूसीसी) में ‘लिव-इन’ रिलेशन देवभूमि की संस्कृति और धार्मिक परम्पराओं के खिलाफ है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने सरकार को ऐसे कानून तत्काल वापस लेने की सलाह दी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार यदि निर्णय वापस नहीं लेती तो सड़कों पर उतर कर कड़ा विरोध किया जायेगा।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ आहूत एक बैठक में कहा कि यूसीसी में ‘लिव-इन’ रिलेशन का प्रावधान लागू करना देवभूमि की संस्कृति और धार्मिक परम्पराओं के खिलाफ है, जिसका पुरजोर विरोध किया जायेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा ‘लिव-इन’ रिलेशन के जरिए समाज में व्याभिचार फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द देवभूमि की संस्कृति व धार्मिक परम्पराओं के विपरीत लिया गया ‘लिव-इन’ रिलेशन का निर्णय वापस नहीं लेती तो आम जनता के साथ सड़कों पर उतर कर आर-पार की लड़ाई को मजबूर होंगे।

इस दौरान संगठन मंत्री देवेन्द्र सिंह, ज़िला अध्यक्ष जयवीर सिंह, प्रदेश सचिव सन्दीप कुमार, अंकुश, राजनितिक सहलाकार सचिन, कोषाध्यक्ष हेमन्त चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मनीष आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.