July 19, 2026

ऋषिकेश में आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कोई घायल नहीं

ऋषिकेश में सेवन बेंड्स के पास सोमवार शाम आईजी प्रशिक्षण अनंत शंकर टकावले का सरकारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सामने से आ रही एक कार ने वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना शाम करीब 4:30 बजे हुई। आईजी अनंत शंकर टकावले नरेंद्रनगर स्थित पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में उप पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षुओं की पासिंग आउट परेड में शामिल होकर देहरादून लौट रहे थे। इसी दौरान देहरादून की ओर से आ रही कार नियंत्रण खो बैठी और सेवन बेंड्स के पास आमने-सामने टक्कर हो गई।

दूसरी कार के चालक ने अपनी गलती स्वीकार की है। उसने बताया कि वाहन चलाते समय उसे झपकी आ गई थी, जिससे नियंत्रण बिगड़ गया। टक्कर के बाद दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा।

इसे भी पढ़ें – 8 मार्च को श्री झंडे जी आरोहण, 10 मार्च को नगर परिक्रमा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि आईजी का वाहन रायवाला थाना और दूसरी कार कोतवाली ऋषिकेश ले जाई गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *