August 8, 2026

उत्तराखण्ड में मानसून का कहर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

चारधाम यात्रा मार्गों पर सतर्कता बरतने की सलाह, भूस्खलन और सड़कें बंद होने का खतरा

पूनम चौहान।

देहरादून, 23 जुलाई। उत्तराखण्ड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज गर्जना की संभावना जताई है। लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए चारधाम यात्रा मार्गों पर भूस्खलन, चट्टान गिरने और सड़क अवरुद्ध होने की आशंका बनी हुई है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र दौर की चेतावनी जारी की गई है। मैदानी क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।

चारधाम यात्रा पर विशेष निगरानी

प्रशासन ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

प्रशासन की अपील

  • नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें।
  • खराब मौसम के दौरान पहाड़ी मार्गों पर अनावश्यक यात्रा न करें।
  • मौसम विभाग और जिला प्रशासन की ताज़ा एडवाइजरी का पालन करें।
  • चारधाम यात्रा पर जाने से पहले मार्ग की स्थिति की पुष्टि अवश्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *