September 23, 2026

उत्तराखंड: कैबिनेट की बैठक मंगलवार को

न्यूज़ पोस्ट 24×7 डेस्क।
देहरादून। उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक कल मंगलवार को होगी। प्राथमिक परिवारों को 50 प्रतिशत अनुदान पर एक किलो नमक और दो किलो चीनी देने के अलावा शिक्षा, गृह विभाग, कृषि, चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अधिकारी पदों की नियमावली में संशोधन समेत अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया जाएगा। सचिवालय में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में निवेश और अवस्थापना, नीति आयोग की तर्ज पर थिंक टैंक सेतु लाने पर चर्चा होगी। इसके अलावा अंतोदय और प्राथमिक परिवारों को 50 प्रतिशत अनुदान पर एक किलो नमक और दो किलो चीनी देने के अलावा शिक्षा, गृह विभाग, कृषि, चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अधिकारी पदों की नियमावली में संशोधन समेत अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *