September 23, 2026

कोरोना से उत्तराखंड में 1 महीने में हुईं 5 मौतें, इस शहर में संक्रमितों की हुई ज्यादा मौत

उत्तराखंड में धीरे-धीके कोरोना केसों ने डराना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड के 13 में 10 जिलों में 12 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। तो दूसरी, कोरोना मौतों का सिलसिला भी जारी है। चिंता की बात है कि कोराेना से पिछले एक महीने में कोरोना से पांच मौतें हो चुकीं हैं। कोरोना केसों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।

कोरोना मौतों में सबसे ज्यादा मौतें देहरादून में हुईं हैं। देहरादून में बुधवार सुबह दून अस्पताल में भर्ती 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग के मुताबिक, उन्हें पेट-आंतों में रुकावट की समस्या थी। मंगलवार को वह कोरोना संक्रमित मिले थे, जिस पर आईसीयू में रखा गया। पर, बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई।

दून अस्पताल में अभी तीन मरीज भर्ती हैं। 12 मार्च से अब तक चार लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। अप्रैल में ही दो लोगों की मौत हुई। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत के मुताबिक, देहरादून में बुधवार को कोरोना के 55 नए मरीज मिले हैं। मरीजों का इलाज किया जा रहा है। संदिग्ध मरीजों की जांच भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *