September 23, 2026

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो यात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत

बड़कोट। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो यात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।

बृहस्पतिवार देर रात जानकीचट्टी में रुके कंथाराज (72) निवासी कुडुलुरु कर्नाटक की हार्ट अटैक से मौत हो गई, वहीं शुक्रवार को संग्राम वीराभद्रा पोंगले (63) पुत्र वीराभद्रा निवासी लातूर महाराष्ट्र यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे थे कि पालीगाड़ के समीप अचानक वाहन में उनकी बिगड़ गई। साथी यात्रियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *