देहरादून से बेंगलुरु के लिए Air India Express की हवाई सेवा आज से शुरू

देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए नई सुविधा शुरू हो गई है। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रविवार से देहरादून से बेंगलुरु के लिए अपनी सीधी हवाई सेवा शुरू कर दी है। यह पहली बार है जब इस एयरलाइन की उड़ानें इस मार्ग पर उपलब्ध होंगी।

अभी तक देहरादून से बेंगलुरु के लिए केवल एअर इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें संचालित हो रही थीं। अब एअर इंडिया एक्सप्रेस के जुड़ने से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा और हवाई सफर आसान होगा।

एयरपोर्ट के संयुक्त महाप्रबंधक नितिन कादयान ने बताया कि बेंगलुरु से विमान शाम 4 बजे देहरादून पहुंचेगा और यहां से शाम 4:30 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगा। यह सेवा प्रतिदिन नियमित रूप से संचालित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *