September 23, 2026

आज देहरादून में आदि कर्मयोगी अभियान के पहले चरण की ग्राम सभाओं का हुआ आयोजन

देहरादून, 02 अक्टूबर – जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “आदि कर्मयोगी अभियान” के प्रथम चरण के तहत जनपद के चार विकासखंड – चकराता, कालसी, विकासनगर और सहसपुर के ग्रामों का चयन किया गया है।

चयनित ग्रामों में पूर्व में ट्रांसेक्ट वॉक, केन्द्रित समूह चर्चा और पी.आर.ए. गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम वासियों के साथ संवाद कर उनकी आवश्यकताओं का विश्लेषण किया गया। इस प्रक्रिया के माध्यम से विलेज एक्शन प्लान तैयार किया गया, जो विभागीय योजनाओं से उनकी आवश्यकताओं को संतृप्त करने हेतु कार्य करेगा।

आज आदि सेवा पर्व के अवसर पर चयनित ग्रामों में विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। इसमें ट्राइबल विलेज विजन 2030 डिक्लेरेशन के तहत जनजातीय व्यक्तियों के सर्वांगीण विकास के लिए गांव की कार्य योजना को अनुमोदित किया गया। इस योजना का उद्देश्य विकसित भारत @ 2047 के विजन को आकार देने में योगदान देना है।

इसे भी पढ़िए – महिला स्वयं सहायता समूह संचालित स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग देहरादून में हुई प्रारंभिक संचालन

ग्राम सभा में ग्राम वासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी सक्रिय सहभागिता से अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *