October 20, 2025

चारधाम यात्रा के लिए चार्टर्ड हेलिकॉप्‍टर की दरें तय, 10 मई से शुरू हो रही यात्रा

देहरादून। इस साल चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हो रही है। चार्टर्ड हेलिकॉप्टर से इस बार की यात्रा पैकेज की दरें तय कर दी गई हैं। थंबी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एक धाम की यात्रा के लिए 3.5 लाख में चार्टर्ड हेलिकॉप्टर की सेवा दी जाएगी। केस्ट्रल एविएशन दो धाम की यात्रा के लिए 6 लाख में यह सेवा देगा। यूकाडा ने दो धाम की यात्रा के लिए प्रति यात्री के हिसाब से किराया तय किया है। इसमें एयरक्राफ्ट एविएशन कंपनी का चार्टर्ड हेलिकॉप्टर का किराया 1.15 लाख रुपये प्रति यात्री होगा।

हाइलाइट्स

  • उत्‍तराखंड में इस साल 10 मई से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो रही है
  • चार्टर्ड हेलिकॉप्‍टर कंपनियों ने बुकिंग चार्ज पहले से तय कर दिया है
  • केस्ट्रल एविएशन दो धाम की यात्रा के लिए 6 लाख में यह सेवा देगा

हर साल चारधाम यात्रा पर लाखों श्रद्धालु देश और विदेश से उत्‍तराखंड आते हैं। यात्रा के दौरान हेलिकॉप्‍टर सेवा की काफी मांग रहती है। इसको देखते हुए इस बार उत्‍तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने चार्टर्ड हेलिकॉप्‍टर से यात्रा पैकेज की दरें तय कर दी हैं। थंबी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से एक धाम की यात्रा के लिए साढ़े तीन लाख रुपये में चार्टर्ड हेलिकॉप्‍टर की बुकिंग कराई जा सकेगी। जबकि केस्‍ट्रल एविएशन दो धाम की यात्रा के लिए छह लाख रुपये में चार्टर्ड प्‍लेन की सेवा देगा। हिमालयन हेली सर्विस कंपनी 1.25 लाख रुपये प्रति यात्री किराया तय किया है। इसमें रात्रि विश्राम धाम में होगा। जबकि एक ही दिन में वापसी करने पर किराया 1.05 लाख रुपये प्रति यात्री होगा। इसके अलावा चारों धाम की यात्रा के लिए चार्टर्ड हेलिकॉप्‍टर का किराया प्रति यात्री 1.95 लाख से दो लाख रुपये तक तय किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://colok98.jp.net/ | https://colok98.com/ | https://colok98.net/ | https://colok98.org/ | https://tweet.id | https://hytaletextures.com | https://tokolampusorot.com | https://e-casinositesi.com | https://nikeblazers.us | https://pandorashops.us | https://deathmonkey.org | https://belvederechurchofchrist.org | https://jogo-fortune-tiger.org | https://phimsongngu.org | https://go-movie.org | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 |
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.