June 22, 2025

गढ़वाल मंडल विकास निगम को अब तक मिल चुकी लगभग 4.30 करोड रुपए की होटल बुकिंग, आने वाले दिनों में बढ़ेगा यह आंकड़ा

देहरादून। चार धाम यात्रा शुरू होने की तिथियां घोषित होने के बाद तीर्थ यात्रियों में चार धाम यात्रा को लेकर भारी उत्साह है। चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्री होटल की ऑनलाइन बुकिंग करवाने लगे हैं। यात्रा शुरू होने से पहले गढ़वाल मंडल विकास निगम को अब तक लगभग 4.30 करोड रुपए की होटल बुकिंग मिल चुकी है। आने वाले दिनों में जैसे-जैसे यात्रा की तिथियां नजदीक आएंगी तो इन आंकड़ों में इजाफा संभव है।

गढ़वाल मंडल विकास निगम ने इस साल चार धाम यात्रा को देखते हुए यात्रियों की सुविधा में इजाफा किया है। गढ़वाल मंडल विकास निगम की वेबसाइट पर भी सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। यात्रा के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए तीर्थ यात्री पहले ही बुकिंग करवा रहे हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम के सहायक महाप्रबंधक राकेश सकलानी के अनुसार यह आंकड़ा सिर्फ होटल और गेस्ट हाउस की ऑनलाइन बुकिंग का है। इसके अलावा निगम को टूर पैकेज में भी अच्छी बुकिंग मिल रही है। आने वाले दिनों में यह आंकड़ा भी बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
Verified by MonsterInsights