October 20, 2025

अक्षय तृतीया पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खोले गए यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध चार धामों में से उत्तरकाशी स्थित दो धाम श्री गंगोत्री व यमुनोत्री जी के कपाट आज अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर शुभमुहूर्त पर खोल दिए गए हैं।मां गंगा की उत्सव डोली झलसा के साथ कल शुक्रवार को अपने शीतकालीन प्रवास मुखवा (मुखिमठ) से भारी सुरक्षा बल के बीच ढोल-नगाड़ों व आर्मी बैण्ड की धुन पर हजारों श्रद्धालुओं के जयकारे के साथ* प्रस्थान कर रात्रि विश्राम भैरोघाटी में करने के उपरांत आज भैरो मन्दिर से प्रस्थान कर गंगोत्री धाम पहुंची। गंगोत्री में शुभमुहूर्त 12 बजकर 35 मिनट पर तीर्थ पुरोहितों के द्वारा पूजा-अर्चना कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए।

वहीं मां यमुना जी की उत्सव डोली आज प्रातः अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशिमठ) से अपने भाई शनिदेव की अगुवाई में कालिन्दी पर्वत की तलहटी में स्थित यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। यमुनोत्री में वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ तीर्थ पुरोहितों के द्वारा 12 बजकर 41 मिनट पर धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गए हैं।

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी द्वारा माँ यमुना जी के शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशिमठ) में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गयी, पूजा-अर्चना के बाद मां यमुना जी की डोली अपने भाई शनिदेव की अगुवाई में यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई।

गंगोत्री धाम मे कपाट खुलने के शुभअवसर पर मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी, गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार, पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र, करन सिंह नग्नयाल, विधायक गंगोत्री श्री सुरेश चौहान, जिलाधाकारी अभिषेक रुहेला, चपुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी, पुलिस उपाधीक्षक अनुज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स प्रशान्त कुमार सहित अन्य अधिकारी कर्म0गण, गणमान्य लोग, मन्दिर समिति गंगोत्री के पदाधिकारी, मन्दिर के पुजारी एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजुद रहे।

वहीं यमुनोत्री धाम पर पुलिस उपाधीक्षक बडकोट सुरेन्द्र सिंह भणडारी, एसएचओ बडकोट गजेन्द्र दत्त बहुगुणा सहित अन्य अधिकारी कर्म0गण, गणमान्य लोग, मन्दिर समिति यमुनोत्री के पदाधिकारी, मन्दिर पुजारी एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजुद रहे।

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम यात्रा पर उत्तरकाशी पुलिस सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करती है, आपकी सरल, सहज, सुगम एवं सुरक्षित यात्रा हेतु उत्तरकाशी पुलिस सदैव तत्पर है। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सीमित संख्या को समाप्त कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://colok98.jp.net/ | https://colok98.com/ | https://colok98.net/ | https://colok98.org/ | https://tweet.id | https://hytaletextures.com | https://tokolampusorot.com | https://e-casinositesi.com | https://nikeblazers.us | https://pandorashops.us | https://deathmonkey.org | https://belvederechurchofchrist.org | https://jogo-fortune-tiger.org | https://phimsongngu.org | https://go-movie.org | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 |
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.