May 14, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने सेवा पखवाड़ा प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, जनता से सक्रिय सहयोग का आह्वान

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए वहां प्रदर्शित योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पूरे प्रदेश में स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आमजन की सुविधाओं के लिए बहुद्देशीय शिविर लगाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज की भलाई और जनजागरूकता का मजबूत आधार है और इसके लिए सभी को सक्रिय सहयोग देना चाहिए।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और नरेश बंसल, मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक खजानदास और उमेश शर्मा काऊ सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *