July 27, 2024

उत्तराखंड कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एक फिर बड़ा झटका, बड़े क्षत्रप हार-जीत के नतीजों से पहले ही डाल रहे हथियार

1 min read

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एक फिर तब बड़ा झटका लगा जब गणेश गोदियाल को पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट के संभावित उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने अब चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने इसके पीछे संसाधनों की कमी को वजह बताई है। उन्होंने अपनी स्थिति से कांग्रेस हाईकमान को अवगत करा दिया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस आज मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। हालांकि, इससे पहले पौड़ी उम्मीदवार के रुख ने रणनीतिकारों को बैकफुट पर धकेल दिया है। दरअसल, उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय करने में पार्टी का नेतृत्व कामयाब नहीं हो पाया है। ऐसे में पार्टी के भीतर से कई प्रकार की आवाजें उठ रही हैं।

कांग्रेस के भीतर सबकुछ ठीक चलता नहीं दिख रहा है। पार्टी के नेता चुनावी मैदान में उतरने से पहले ही हार मानते दिख रहे हैं। इस सूची में ताजा नाम गणेश गोदियाल का जुड़ गया है। उन्होंने संसाधनों की कमी को चुनावी मैदान में न उतरने की वजह बताई है। दरअसल, उत्तराखंड कांग्रेस के कई बड़े क्षत्रप लोकसभा चुनाव से पहले ही हथियार डालते दिख रहे हैं। इसके पीछे हार का डर है या फिर पार्टी के भीतर की गुटबाजी, लेकिन इसका संदेश बड़ा जा रहा है। अब तक प्रीतम सिंह, यशपाल आर्य जैसे नेताओं ने चुनावी मैदान में उतरने से इनकार कर दिया। एक तरफ पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे को टिकट की वकालत कर रहे हैं। अब गणेश गोदियाल कैंप से भी इसी तरह की खबर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.