July 16, 2026

भाजपा ने घोषित की लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन की तिथियां

देहरादून। आज भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। 22 से 27 मार्च तक नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएँगी । सभी प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी मौजूद रहेंगे। इन कार्यक्रमों में केंद्रीय नेताओ की भी मौजूदगी हो सकती है। हरिद्वार सीट पर 23 मार्च को त्रिवेंद्र सिंह रावत ऑनलाइन नामांकन करेंगे। 22 मार्च अल्मोड़ा, 23 हरिद्वार, 27 नैनीताल, 26 गढ़वाल और 27 मार्च को टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को लोकसभा चुनाव प्रबंधन की बैठक हुई थी। इस दौरान नामांकन के साथ ही चुनाव प्रचार और बड़े नेताओं की रैलियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरान चुनाव प्रचार में तेजी लाने के साथ ही हर वर्ग से संपर्क के निर्देश दिए गए। बैठक में तय हुआ कि चुनाव प्रचार में प्रदेश संगठन के साथ ही बूथ और पन्ना स्तर तक समन्वय बनाने और बूथ स्तर पर छोटी छोटी बैठकों का आयोजन किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *