July 19, 2026

देहरादून में प्रदीप चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सर्व मानवाधिकार समाज सुरक्षा के जिलाध्यक्ष बने

Pradeep Chauhan, the District President of Dehradun for the Sarv Manavadhikar Samaj Suraksha Sangathan

7 जिलों में संगठन का विस्तार, महिला व युवा मोर्चा को भी मिला नया नेतृत्व

सचिन रावत।

देहरादून। सर्व मानवाधिकार समाज सुरक्षा संगठन ने उत्तराखंड में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देते हुए बड़ा विस्तार किया है। इसी क्रम में देहरादून जिले की कमान अब प्रदीप चौहान को सौंप दी गई है। संगठन की ओर से प्रदेश के 7 जिलों में जिलाध्यक्षों के साथ-साथ महिला एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है, जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष बबली चौहान ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक सुरक्षा देश के सामने एक गंभीर चुनौती के रूप में उभर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन इस चुनौती से सख्ती और प्रतिबद्धता के साथ निपटेगा, ताकि समाज के हर वर्ग और समुदाय का व्यक्ति खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष वीर नौटियाल ने बताया कि लंबे समय से प्रदेश के सभी जिलों में संगठन के विस्तार और नई नियुक्तियों को लेकर मंथन चल रहा था। राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श के बाद फिलहाल 7 जिलों में नियुक्तियों की घोषणा की गई है, और जल्द ही अन्य जिलों में भी यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा करना संगठन की प्राथमिकता है और इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए समाज में जागरूकता और सुरक्षा की नई मिसाल कायम की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *