June 20, 2026

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, उत्तराखंड के पांच जवान शहीद

न्यूज़ पोस्ट 24 X 7 डेस्क।
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवान शहीद हो गए। घटना की खबर के बाद से उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शहीदों के परिजन सदमे में है तो वहीं क्षेत्र में मातम पसर गया है।

कठुआ के बिलावर तहसील क्षेत्र में बदनोता के बरनूड इलाके में जेंडा नाले के पास सेना के एक वाहन पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए वहीं कुछ अन्य बुरी तरह से घायल हो गए। हाई अलर्ट और हमले के इनपुट के बीच जम्मू-कश्मीर में एक माह में सबसे बड़ा आतंकी हमला अंजाम दिया गया।

आतंकी हमले में कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी, रुद्रप्रयाग निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह, लैंसडौन निवासी हवलदार कमल सिंह, टिहरी गढ़वाल निवासी नायक विनोद सिंह, रिखणीखाल निवासी राइफलमैन अनुज नेगी शहीद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *