October 20, 2025

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से बाल-बाल बचे तीर्थयात्री

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में हेलिकॉप्टर पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बचा। केदारनाथ धाम में यात्रियों से भरे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। जानकारी के अनुसार क्रिस्टल के हेलिकॉप्टर का रूडल खराब हो गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई। हेलिकॉप्टर के सुरक्षित लैंड के बाद तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली। केदारनाथ में हेलिकॉप्टर सेवा हमेशा से ही जोखिमभरी रही है। बीते 11 वर्षों में केदारनाथ में 10 हादसे हो चुके हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि आज शुक्रवार सुबह सात बजे क्रिटन एविएशन कंपनी के हेली ने छह यात्रियों को लेकर केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। तकनीकी खराबी के कारण हेलिकाॅप्टर को केदारनाथ हेलीपैड से लगभग 100 मीटर पहले आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। केदारनाथ धाम में क्रिस्टल कंपनी के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग की डीजीसीए जांच करेगा। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया की हेलिकॉप्टर के टेल रोटर में तकनीकी खामियां आने के कारण पायलट ने बड़ी सूझबूझ से सॉफ्ट लैंडिंग की है। हेलिकॉप्टर में तमिलनाडु के छह यात्री सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://colok98.jp.net/ | https://colok98.com/ | https://colok98.net/ | https://colok98.org/ | https://tweet.id | https://hytaletextures.com | https://tokolampusorot.com | https://e-casinositesi.com | https://nikeblazers.us | https://pandorashops.us | https://deathmonkey.org | https://belvederechurchofchrist.org | https://jogo-fortune-tiger.org | https://phimsongngu.org | https://go-movie.org | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 |
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.