May 10, 2026

यमुनोत्री धाम में धारा 144 लागू करना दुर्भाग्यपूर्ण: रावत

बड़कोट। यमुनोत्री यात्रा में उमड़ रही भीड़ को काबू करने के लिए जानकी चट्टी से यमुनोत्री तक के पैदल मार्ग में घोड़े-खच्चर और डंडी-कंडी की संख्या तय करते हुए जिलाधिकारी उत्तरकाशी ने धारा 144 लागू करने के आदेश दिए हैं, जिसको कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

कांग्रेस नेता विजयपाल रावत ने कहा कि हाल में ही बड़कोट से कांग्रेस का शिष्ट मंडल यात्रा व्यवस्था का जायजा लेने यमुनोत्री धाम गया था, जहाँ कोई भी ऐसी समस्या या परिस्थिति नजर नही आयी जिससे धारा 144 लागू करने की नौबत आये। उन्होंने कहा कि हालांकि जिला प्रशासन ने इसी दौरान घोड़ा-खच्चर और डंडी-कंडी की निर्धारित संख्या तय कर बेहद महत्वपूर्ण और अच्छे फैसले लिये हैं, किंतु धारा 144 लागू करना जिला प्रशासन का मूर्खतापूर्ण निर्णय है। रावत ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा यमुनोत्री धाम में लागू धारा 144 को तत्काल ना हटाया गया तो भाजपा सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *