August 10, 2026

मुख्यमंत्री ने शहीद सम्मान यात्रा 2 का भव्य शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को शहीद राइफलमैन नरेश कुमार के गुजराड़ा मानसिंह सहस्त्रधारा रोड स्थित आवास से शहीद सम्मान यात्रा 2 का भव्य शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने शहीद के परिजनों से भेंट कर उनके आंगन की पवित्र मिट्टी संग्रहित की और उन्हें शहीद सम्मान समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

cm-shahid-samman-yatra-2मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा उन अमर बलिदानियों को समर्पित है, जिनकी शौर्यगाथा और त्याग हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए कई योजनाओं का उल्लेख किया। वर्ष 2018 से अब तक 28 शहीद आश्रितों को उनकी योग्यता अनुसार नियुक्ति दी जा चुकी है, जबकि 13 की प्रक्रिया वर्तमान में चल रही है। शहीदों को मिलने वाला एकमुश्त अनुग्रह अनुदान पहले 10 लाख रुपये था, जिसे बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया है। साथ ही, परमवीर चक्र अलंकृत सैनिकों और उनकी विधवाओं को मिलने वाली राशि अब 1.50 करोड़ रुपये कर दी गई है। पूर्व सैनिकों को ब्लॉक प्रतिनिधि मानदेय भी बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि सैन्यधाम में प्रदेश के 1734 अमर बलिदानियों की पवित्र मिट्टी स्थापित की जाएगी। शहीद सम्मान यात्रा 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है और 5 अक्टूबर को शहीद यात्रा रथ लैंसडॉउन में आयोजित समारोह में शहीद परिवारों के साथ शामिल होकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – गदरपुर-दिनेशपुर-मटकोटा-हल्द्वानी सड़क पुनर्निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास

इस अवसर पर मेजर जनरल (सेनि) सम्मी सभरवाल, कैप्टन (सेनि) उमादत्त जोशी, कर्नल वैटरन आदित्य श्रीवास्तव, सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृत लाल, कैप्टन (सेनि) आनंद राणा सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *