May 10, 2026

अल्ट्रासाउंड में निकला 6 महीने का गर्भ, 10वीं की छात्रा से किसने किया कुकृत्य ?

पौड़ी गढ़वाल। जनपद क्षेत्र अंतर्गत एक शर्मसार करने वाली घटना हुई है। यहां एक युवक ने कुछ दिन पहले अपनी ही नाबालिग चचेरी बहन के साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी ने डरा धमकाकर चुप करा दिया था। जब लड़की को मिट्टी खाते देख परिवार की महिलाओं को शक हुआ और उसे अस्पताल ले जाया गया, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज कराने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पौड़ी कोतवाल अमरजीत सिंह के मुताबिक एक दिन परिवार की ही एक महिला ने किशोरी को मिट्टी खाते देखा तो उसे शक हुआ। इसके बाद किशोरी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके गर्भवती होने की संभावना के मद्देनजर अल्ट्रासाउंड कराया। इसमें पता चला कि वह छह महीने की गर्भवती है।इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की। इसमें पता चला कि यह वारदात उसके चचेरे भाई ने अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी गांव में ही दुकान करता है। उसे पौड़ी-पाबौ मोटर मार्ग पर मांडाखाल से अरेस्ट किया गया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *