August 1, 2026

आस्था के नाम पर 420 का खेल, केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिर में दान के लिए लगे क्यूआर कोड के बोर्ड

केदारनाथ मंदिर में लगा क्यूआर कोर्ड का बोर्ड

न्यूज़पोस्ट24×7.कॉम डैस्क।
ऋषिकेश। आस्था के नाम पर इन दिनों 420 का खेल भी खेला जा रहा है, केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिर में कई स्थानों पर दान के लिए क्यूआर कोड के बोर्ड लगाये जाने का ममला सामने आया जिसको गंभीरता से लेने के बाद मामले में बीकेटीसी ने पुलिस को तहरीर दी है। समिति का कहना है कि मंदिरों में दान के लिए क्यूआर कोड के बोर्ड बीकेटीसी की ओर से नहीं लगाए गए थे।

  • आस्था के नाम पर इन दिनों 420 का खेल
  • केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिर में कई स्थानों पर दान के लिए क्यूआर कोड के बोर्ड
  • बीकेटीसी ने पुलिस को दी मामले में तहरीर, कहा कि बीकेटीसी ने नहीं लगाए क्यूआर कोड के बोर्ड

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि दोनों धामों में कपाट खुलने के दिन ये बोर्ड लगाए गए थे। मामला बीकेटीसी के अधिकारियों के संज्ञान में आने पर उसी दिन बोर्ड उतार दिए गए थे। बीकेटीसी अधिकारियों ने पहले अपने स्तर से इस मामले की छानबीन की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *