July 31, 2026

देहरादून – मसूरी मार्ग सिर्फ इन वाहनों की आवाजाही को खुला

देहरादून। आपदा के तीसरे दिन मसूरी राज्य राजमार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई है। कुठालगेट के पास बैली ब्रिज तैयार होने के बाद लोनिवि, परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क का सेफ्टी ऑडिट किया। जांच में मार्ग को फिलहाल सुरक्षित पाया गया, जिसके बाद यातायात आंशिक रूप से शुरू किया गया।
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही केवल सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक ही अनुमति दी गई है। रात के समय यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
कुठालगेट से जेपी बैंड तक सड़क का विशेष निरीक्षण किया गया। पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद लोनिवि प्रांतीय खंड ने बैली ब्रिज का निर्माण कराया था, जिसका कार्य बुधवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे पूरा किया गया। इसके बाद वाहनों का संचालन शुरू किया गया, लेकिन गुरुवार सुबह सेफ्टी ऑडिट होने तक मार्ग बंद रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *