May 28, 2026

भाजपा के प्रति लोगों का लगातार बढ़ रहा भरोसा: प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान

पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने थामा भाजपा का दामन, सैकड़ों समर्थक भी हुए शामिल

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै आज सोमवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने आज अपनी उत्तराखंड जन एकता पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें व समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा के प्रति प्रदेश के लोगों का लगातार भरोसा बढ़ रहा है। कई दलों और संगठनों के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *