July 27, 2024

पर्वतीय जिलों में आज बारिश की संभावना, पुलिस विभाग द्वारा चारधाम यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

1 min read

देहरादून। उत्तराखंड का तापमान 2-3 डिग्री बढ़कर गर्मी से और तपाने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून का अधिकतम तापमान इस सप्ताह 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। भीषण गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। तेज धूप के कारण दिन के समय बाहर निकलने से लोग कतरा रहे हैं। तेज धूप और गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है। हालांकि आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

इसके साथ ही देहरादून का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। बुधवार को दिन भर तेज धूप निकलने के बाद शाम के समय आसपास के क्षेत्रों में धूल भरी आंधी भी चली जिससे कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

पर्वतीय जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मौसम बदल सकता है। यहां हल्की गर्जन के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। बारिश होने से यात्रा पर भी असर पड़ सकता है। पुलिस विभाग ने भी चारधाम यात्रियों के लिए जारी एडवाइजरी में मौसम का जिक्र करते हुए यात्रियों को एहतियात बरतने की हिदायत दी है।

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 36.6 और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर कार्यक्रम तापमान 24.6 और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.