July 31, 2026

खाई में गिरी कार, युवक-युवती की मौत, तीन लोग घायल

देहरादून। मसूरी रोड पर सोमवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। मसूरी घूमने जा रहे युवाओ की कार खाई में गिर गई। हादसे में देहरादून निवासी आयुष शर्मा (30) पुत्र दिनेश दत्त शर्मा और अवनी कुकरेती (29) पुत्री आशीष कुकरेती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को असपताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, पांच लोग कार में सवार होकर मसूरी घूमने जा रहे थे। इस दौरान वे सीधे मसूरी रोड से ना जाते हुए कार ओल्ड राजपुर रोड की तरफ ले गए। वहां ऊपर जाते ही सड़क खत्म हुई तो उन्होंने गाड़ी वापस घुमा दी। इसी बीच उनकी कार खाई में जा गिरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *