July 19, 2026

देहरादून में सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

देहरादूनः राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। अधिकारी संजय कुमार को 5 हजार रिश्वत लेते केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पकड़ा है। आरोप है कि देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस के अधिकारी ने वार्षिक रिटर्न तैयार करने और जमा कराने के बदले में रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने यह बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी संजय कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज कर लिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *