July 13, 2026

महाविद्यालय में एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स पर कार्यशाला आयोजित, विशेषज्ञों ने छात्रों को किया जागरूक

📍 नरेंद्र नगर, संवाददाता

धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में छात्रों के करियर निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में Wadhwani Foundation एवं क्षेत्रीय कार्यालय, उच्च शिक्षा देहरादून से आए विशेषज्ञों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान “नेशनल फिनिशिंग स्कूल: एम्प्लॉयबिलिटी स्किल कोर्सेज” और इसकी वर्तमान समय में उपयोगिता पर छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी गई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रणिता नंद ने विशेषज्ञों का स्वागत करते हुए कहा कि रोजगारपरक कौशल आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और ऐसे कार्यक्रम छात्रों के भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं।

वाधवानी स्किल प्रोग्राम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार डोबरियाल ने छात्रों को इस प्रोग्राम के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया और बताया कि यह कोर्स उन्हें रोजगार के लिए बेहतर तरीके से तैयार करता है।

इस अवसर पर वाधवानी फाउंडेशन के विशेषज्ञ प्रसेनजीत बनर्जी ने छात्रों के साथ संवाद करते हुए एनएफसी (NFC) एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स प्रोग्राम पर विशेष जोर दिया। उन्होंने प्लेसमेंट प्रिपरेशन फीचर्स की उपयोगिता समझाते हुए छात्रों को व्यावहारिक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्रों की सक्रिय भागीदारी और सीखने के उत्साह की सराहना की।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार, सदस्य डॉ. सोनी तिलारा सहित सभी प्राध्यापक, स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज समिति सदस्य डॉ. संजय महर द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *