May 27, 2026

ऋषिकेश में बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप पर हंगामा, कार सवार युवकों की पिटाई

ऋषिकेश। हरिद्वार रोड स्थित काले की ढाल क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से कथित छेड़छाड़ के आरोप के बाद हंगामा हो गया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने हरियाणा नंबर की कार को घेर लिया और उसमें सवार युवकों की पिटाई कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्ची सड़क पार कर रही थी, तभी कार में सवार युवकों ने उसके साथ कथित अभद्रता की। घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और कार को रोक लिया। लोगों ने युवकों के साथ मारपीट की और हंगामे के दौरान कार में भी तोड़फोड़ हुई। मारपीट में एक युवक के कपड़े भी फट गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच अपने स्तर पर शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *