स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के Akrava App में DIET बड़कोट के प्रशिक्षुओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन
बड़कोट/उत्तरकाशी। Sterlite EdIndia Foundation के टीचर एजुकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत संचालित Akrava App में DIET Barkot के प्रशिक्षुओं ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
डी.एल.एड. (D.El.Ed.) प्रशिक्षु राहुल सिंह रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर 12वां तथा उत्तराखंड राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रशिक्षु जयेंद्री जयड़ा ने राष्ट्रीय स्तर पर 28वां एवं राज्य स्तर पर छठा स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया।
स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन शिक्षक शिक्षा, डेटा एनालिटिक्स सपोर्ट एवं शिक्षण संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के क्षेत्र में कार्यरत संस्था है। संस्था का मुख्यालय मुंबई में स्थित है तथा यह उत्तराखंड सहित छत्तीसगढ़, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और महाराष्ट्र समेत छह राज्यों में कार्य कर रही है।
संस्था का उद्देश्य देश के सभी बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है। टीचर एजुकेशन प्रोग्राम के तहत भावी शिक्षकों के क्षमता विकास हेतु विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन, पियर लर्निंग को प्रोत्साहन तथा प्रमाणपत्र आधारित पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं।
इस उपलब्धि पर आयोजित पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में DIET बड़कोट के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुबोध सिंह बिष्ट, एडइंडिया प्रोजेक्ट समन्वयक तनुज बहुगुणा सहित संस्थान के संकाय सदस्य हेमू बिष्ट, टीकाराम रावत, बबीता सजवाण, मौ. अरशद अंसारी, अरविंद चौहान, शांति रतूड़ी, संगीता रावत, गोपाल राणा एवं ऋचा उनियाल उपस्थित रहे।
समारोह में वक्ताओं ने प्रशिक्षुओं की सफलता को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
