May 10, 2026

गौरीकुंड के पास यात्रियों पर पहाड़ी से गिरा मलबा और बोल्डर, तीन की मौत, पांच घायल

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान आज बड़ा हादसा हो गया। बारिश के चलते गौरीकुंड के पास यात्रियों पर अचानक पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिर गए। जिससे तीन की मौत हो गई, पांच घायल हैं।

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर रविवार आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। चिरबासा के पास पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिर गए। इस दौरान यात्रा पर जा रहे तीन तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। वहीं, कई यात्रियों के अभी मलबे में दबे होने की आशंका है।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *