June 10, 2026

गंगोत्री में भागीरथी का रौद्र रूप, दस साधु संतों व मजदूरो को रेस्क्यू किया

उत्तरकाशी। प्रदेशभर में बारिश आसमानी आफत बनकर बरस रही है, कई सड़कें बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंगोत्री में भागीरथी का रौद्र रूप देखने को मिला। गंगोत्री धाम में भागीरथी शिला के पास भागीरथी का जलस्तर पहुंच गया। भागीरथी नदी का जल स्तर बढ़ने से नदी के तेज बहाव में शिवानन्द कुटीर आश्रम का गेट बह गया। इसके साथ ही सुरक्षा दीवार भी टूटने से आश्रम में पानी घुस गया। साधु संत और मजदूर की यहां जान पर बन आई। पुलिस व एसडीआरएफ जवानों द्वारा आश्रम के पीछे पहाड़ी से आश्रम में घुस कर दस साधु संतों व मजदूरो को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान गंगोत्री मन्दिर प्रांगण में पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *