July 26, 2024

हिमस्खलन और बर्फबारी की चेतावनी: SDRF को अलर्ट रहने के निर्देश

1 min read

प्रतीकात्मक फोटो - हिमस्खलन

न्यूज़पोस्ट24×7.कॉम डैस्क।

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में अगले छह से सात दिन तक हिमस्खलन भारी बर्फबारी की चेतावनी के बीच रुद्रप्रयाग पुलिस , जिला प्रशासन, SDRF को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही बर्फबारी के संबंध में सोशल मीडिया, न्यूज चैनलों, समाचार पत्रों से जनहित में प्रचार-प्रसार कराने को कहा गया जिसमें कहा गया है कि यात्रियों को सलाह दी जाए कि मौसम साफ होने पर ही यात्रा शुरू करें।

केदारनाथ धाम में अगले कुछ दिनों में हिमस्खलन और बर्फबारी की चेतावनी के चलते डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। एसडीआरएफ और इमरजेंसी सेवाओं को सतर्क रखते हुए पुलिस को अन्य विभागों से समन्वय स्थापित करने को कहा गया है। डीजीपी ने बताया कि केदारनाथ धाम में अगले छह से सात दिन तक बर्फबारी की संभावना जताई गई ह। इसके लिए रुद्रप्रयाग पुलिस को जिला प्रशासन व संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। डिफेंस जियो इन्फॉर्मेटिक्स एंड रिसर्च एस्टेबलिशमेंट (डीजीआरई) चंडीगढ़ ने उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। ऐसे में पुलिस बल, एसडीआरफ, फायर सर्विस, आपदा राहत कार्य में प्रशिक्षित कर्मचारियों और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.