July 27, 2024

गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए पश्चिम बंगाल के यात्री की हृदय गति रुकने से मौत

1 min read

न्यूज़पोस्ट24×7.कॉम डैस्क।

उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए पश्चिम बंगाल के एक यात्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार पुत्र परमार्थ नाथ विश्वास(75) निवासी गिरीश घोष रोड, डी ब्लाक बेलूरमठ हावड़ा पश्चिम बंगाल मंगलवार को गंगोत्री धाम की यात्रा के लिए आए थे। वह जनपद मुख्यालय से एक किमी आगे उजेली के एक आश्रम में रुके हुए थे। दिन में उनके सीने में दर्द होने के कारण बेहोश हो गए। जिसके बाद आश्रम के कर्मचारी और उनके साथियों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने प्रदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि यात्री की मृत्यु हृदय गति रुकने के कारण हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.