January 18, 2025

सुप्रीम कोर्ट का आदेश लागू नहीं हुआ तो आर पार की लड़ाई को सड़कों पर उतरेंगे उपनल कर्मी

1 min read

उपनल संयुक्त मोर्चा ने दी 11 नवंबर से हड़ताल की चेतावनी

सुप्रीम कोर्ट का आदेश लागू नहीं हुआ तो आर पार की लड़ाई को सड़कों पर उतरेंगे उपनल कर्मी

संयुक्त मोर्चा के सभी संगठनों ने लिया आर पार की लड़ाई का निर्णय

देहरादून। यमुना कॉलोनी इंजीनियर भवन में उपनल संयुक्त मोर्चा के सभी घटकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। संयुक्त मोर्चा ने बैठक में निर्णय लिया कि यदि सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लागू नहीं करती है तो 5 नवंबर को जिलों में बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया जाएगा। यदि सरकार नहीं चेती तो 11 नवंबर को एक विशाल रैली का आयोजन कर सचिवालय कूच किया जायेगा।

रविवार को यमुना कॉलोनी इंजीनियर्स भवन में उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपनल रमसा संगठन, आउटसोर्स उपनल वाहन चालक संगठन, विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन (इंटक), बिजली कर्मचारी संगठन प्रकोष्ठ, चतुर्थ श्रेणी उपनल कर्मचारी संगठन, विशेष शिक्षक संगठन, उपनल उद्यान विभाग पेयजल निगम सहित उपनल कर्मचारी से जुड़े संगठन और विभागों ने प्रतिभा किया।

संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल ने संबोधित करते हुए कहा कि उपनल कर्मचारी सरकार आस लगाए बैठे थे। उन्होंने कहा कि सरकार तत्काल सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लागू पर कर्मचारी हित में काम करें। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो उपनल कर्मी सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे।

विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी ने कहा की सभी कर्मचारी एक साथ एकजुट है, सभी को अपने हक की लड़ाई के लिए एक होकर सड़कों पर उतरना पड़ेगा।

उपनल महासंघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेश भट्ट ने कहा कि सरकार यदि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लागू नहीं करती है तो 5 नवंबर को प्रदेश के जिलों में सरकार की बुद्धि शुद्धि यज्ञ आयोजित किया जाएगा। उसके बाद भी सरकार नहीं जगी तो 11 नवंबर को महारैली द्वारा सचिवालय कूच किया जाएगा।

आउटसोर्स उपनल वाहन चालक संगठन के प्रदेश महामंत्री अजय डबराल ने कहा कि सरकार हमारी मांगे यदि नहीं मानती है तो प्रदेश की आपातकालीन सेवाएं चिकित्सा विद्युत, परिवहन बंद कर दी जाएगी।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए महामंत्री विनय प्रसाद ने सभी विभागों के कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए कर्मचारी हित के लिए एकजुट होने की अपील की।

बैठक के दौरान महासंघ के प्रदेश संयोजक सेठपाल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मीना रौथाण, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप चौहान, हरिद्वार जिला अध्यक्ष योगेश बडोनी, उत्तरकाशी अध्यक्ष जयदेव उनियाल, रमेश डोभाल, अभिनव जोशी, अमित मोहन, गणेश गोदियाल, उद्यान संघ के प्रदेश अध्यक्ष विमल गुप्ता, अनिल पवार, नितिन राणा, सरस्वती कांडपाल, दीपा नेगी, विमला, स्नेहा बिष्ट, पिंकी, कल्पना, बिजली कर्मचारी संगठन प्रकोष्ठ प्रतिनिधि पूजा भट्ट प्रकाश, नीतू, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.