April 26, 2026

बुरांस प्रोजेक्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन 

नौगांव (उत्तरकाशी)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को बुरांस प्रोजेक्ट, यमुना वैली नौगांव द्वारा एक जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं, छात्राओं तथा समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। सभी अतिथियों ने महिलाओं को सशक्त बनने, आत्मनिर्भर बनने और समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान नई दिशा की छात्राओं, EBE, DPO तथा ग्रामीण विकास समूह की महिलाओं ने मानसिक स्वास्थ्य, घरेलू हिंसा और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुराड़ी गांव की प्रमिला ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी अन्य बीमारियों की तरह सामान्य है और इसका समय पर उपचार आवश्यक है। वहीं बुरांस की कार्यकर्ता यमुनोत्री राणा ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ममता के साथ डामटा स्कूल की छात्राओं ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान कंचन असवाल के साथ सोनिका, अम्बाला राणा, बबिता और सुचिता की टीम को मिला। तृतीय स्थान सीडब्ल्यू यमुनोत्री के साथ प्रमिला, मीनाक्षी आदि को प्राप्त हुआ। चतुर्थ स्थान मिनिका के साथ आई महिलाओं – श्रीमती नीतू, सरिता और नितिका आदि को मिला। वहीं ग्राम दियाड़ी की रीना देवी ने नशे के खिलाफ एक सुंदर गीत प्रस्तुत कर पांचवां स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जीजीआईसी बड़कोट की प्रधानाध्यापिका शोभना थापा, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज धारी कलोगी के अध्यापक राजवीर सिंह, ग्राम खरसाली की प्रधान नीतू उनियाल, गडोली न्याय पंचायत की सरपंच राखी देवी तथा सीएलएफ अध्यक्ष एकता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन बुरांस टीम से साक्षी और नीरज रावत ने किया। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने और इसे सफल बनाने में प्रोजेक्ट फील्ड ऑफिसर कृष्णा रावत सहित बुरांस टीम के सदस्य रूचिता, पूनम चौहान, रेखा, समिता, अंकिता, रिया, दीपिका, स्वर्ण रेखा और कविता तोमर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *