January 25, 2026

केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर वोटिंग कल, अगस्त्यमुनि से 166 पोलिंग पार्टियां रवाना

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधान सभा उपचुनाव को सुव्यवस्थित, सफलतापूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से संपादित कराने के लिए आज 166 पोलिंग पार्टियां अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान से जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहवार की देखरेख में उनके गंतव्य के लिए रवाना हो गई। रवाना होने से पूर्व सभी पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराई गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहवार ने जानकारी देते हुए बताया कि केदारनाथ विधान सभा में तैनात कार्मिकों के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार विधान सभा में दिव्यांग बूथ सहित बुजुर्ग, युवा व यूनिक बूथ तैयार किए गए हैं जिसमें संबंधित क्षेत्र अथवा गांव के मतदाताओं से कल होने वाले मतदान में अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन हेतु कुल 173 मतदान बूथ हैं जिसमें बीते सोमवार को 07 पोलिंग पार्टियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया था। इसके साथ ही आज अवशेष मतदान बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि आज प्रातः 7 बजे से ही पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन संबंधी आदेश व सामग्री उपलब्ध करा दी गई थी तथा परीक्षण के बाद रूट प्लान के अनुसार सभी पोलिंग पार्टियों द्वारा अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान कर दिया गया है। शेष पोलिंग पाटियों के प्रस्थान की कार्यवाही गतिमान है। बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस बल तैनात है। साथ ही जिन स्थानों में वन क्षेत्र हैं वहां स्थानीय वन रेंजर भी तैनात किए गए हैं। इसका भी विशेष ध्यान रखा गया है कि वापसी के समय भी पोलिंग पार्टियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

https://www.datnung.com |

https://www.sefa-fto.net |

https://www.bumppynews.com |

https://www.ceranika.com |

https://www.ahcasamia.com |

https://www.busineswing.com |

https://busineswing.com/contact-us/ |

https://www.alishayaan.com |

https://tweet.id |

https://tokolampusorot.com |

https://e-casinositesi.com |

https://nikeblazers.us |

https://pandorashops.us |

https://deathmonkey.org |

https://belvederechurchofchrist.org |

https://jogo-fortune-tiger.org |

https://phimsongngu.org |

https://go-movie.org |

https://gokujou-k.com |

https://weirdopayday.co.uk |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.