June 20, 2025

भाजपा के केंद्रीय नेताओं की बैठक में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत राज्यों में कुछ बड़े राजनीतिक बदलाव करने पर विचार

देहरादुन। भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के बाद कैबिनेट विस्तार या फेरबदल को लेकर बैठक हो सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बारे में चर्चा करने के लिए महासंपर्क अभियान के बाद पार्टी नेताओं के साथ बैठेंगे।सियासी हलकों में पिछले कुछ दिनों से मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार की गरमा रही चर्चाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों से यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा में सभी काम तय समय पर होते हैं। अभी पार्टी का महासंपर्क अभियान चल रहा है। उसके बाद वह वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठेंगे। यानी जुलाई माह में मंत्रिमंडल विस्तार या उसमें फेरबदल पर कोई निर्णय हो सकता है।  हाल ही में नई दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेताओं की बैठक में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत राज्यों में कुछ बड़े राजनीतिक बदलाव करने पर विचार हुआ।

सरकार गठन के बाद से ही धामी मंत्रिमंडल में तीन पद खाली चल रहे थे। कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का असामयिक निधन हो जाने से खाली पदों की संख्या बढ़कर चार हो गई। इन चार पदों के लिए कई नाम तैर रहे हैं। इनमें जातीय समीकरणों और महिला व युवा के हिसाब से अंदाज लगाए जा रहे हैं। सियासी हलकों में तैर रही अटकलों के मुताबिक, धामी मंत्रिमंडल में बदलाव के बजाय विस्तार की ज्यादा संभावनाएं जताई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
Verified by MonsterInsights