July 27, 2024

चंद्रयान-3: चांद पर पहुंचा लैंडर विक्रम, पूरे देश में खुशी की लहर

1 min read

भारत का चंद्रयान-3 आज चांद पर उतरा। लैंडर मॉड्यूल के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरते ही भारत ने इतिहास रच द‍िया। भारत पहला देश बन गया जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर स्‍पेसक्राफ्ट लैंड कराया। लैंड‍िंंग सफल होते ही बेंगलुरु स्थित ISRO के मिशंस ऑपरेशंस कॉम्‍प्‍लेक्‍स (MOX) में बैठे वैज्ञानिकों समेत पूरा देश खुशी से झूम उठा। लैंडिंग के बाद लैंडर विक्रम के पेट से रोवर प्रज्ञान (Pragyan Rover) बाहर निकलेगा। दोनों मिलकर चांद के साउथ पोल का हाल बताएंगे। चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Mission) भारत ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए बेहद अहम है। पृथ्वी के इकलौते प्राकृतिक उपग्रह, चंद्रमा के बारे में हमें इस मिशन से बेशकीमती जानकारी मिल रही है।

ये पल अविस्‍मरणीय है… ये क्षण अभूतपूर्व है… ये क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है… ये क्षण नए भारत के आगमन का है… ये क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है… ये क्षण जीत के चंद्रपथ पर चलने का है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

ये पल अविस्मरणीय है- मोदी

चंद्रयान-3 की चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ये क्षण अभूतपूर्व है, ये क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है, ये क्षण नए भारत के जयघोष का है, ये क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है, ये क्षण जीत के चंद्रपथ पर चलने का है, ये क्षण 140 करोड़ धड़कनों के सामर्थ्य का है, ये क्षण भारत में नई ऊर्जा, नए विश्वास, नई चेतना का है, ये क्षण भारत के उदयमान भाग्य के आह्वान का है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.