July 27, 2024

पहाड़ों में भीषण ठंड से लोगों की मुश्किलें बढ़ी

1 min read

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों में भीषण ठंड से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी की सूचना है। इस कारण वहां पर रहने वाले लोगों की परेशानी में इजाफा हो गया है। वहीं, मैदानी इलाकों में हल्की चलती हवा से भी सर्द चुभन सा अहसास हो रहा है। मैदानी इलाकों में शुष्क सर्दी का अहसास हो रहा है। इससे बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ा हुआ है। सर्दी बढ़ने के बाद इससे निपटने के इंतजाम किए जा रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शहरी से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में प्रशासन को अलाव की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। देहरादून में लगातार तापमान में गिरावट हो रहा है। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है। हल्की पछुआ हवाओं के कारण मुश्किलें बढ़ गई हैं।

प्रदेश के कुछ जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा। कहीं-कहीं पाला पड़ने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला बेहद खतरनाक साबित होता है। वहीं पर्वतीय जिलों में ऊंची पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी से मौसम में बेहद ठंडक आ गई है। शाम ढलते ही शीतलहर लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में पाला पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.