July 31, 2026

ऊर्जा विभाग के तीनों निगमों के उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक संपन्न 

देहरादून। राजधानी के 18 ईसी रोड़ में ऊर्जा विभाग के तीनों निगमों के उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में तीनों निगमों के कर्मचारियों ने प्रतिभा किया।

संयुक्त मोर्चा के संरक्षक प्रदीप कंसवाल की अध्यक्षता में आहूत बैठक के दौरान मोर्चे के संयोजक विनय प्रसाद ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में ऊर्जा निगम ने लगभग 10000 करोड़ का मुनाफा कमाया है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि विभागीय अधिकारियों व स्वयं सहायता कर्मचारियों के अथक परिश्रम से इतना बड़ा मुनाफा हासिल हुआ। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 23 मार्च को की गई ऐतिहासिक घोषणा पर शीघ्र नियमावली बनाकर नियमित करने का भरोसा जताया।

बैठक के दौरान दीपक शांडिल्य, अंकित सैनी राजीव कश्यप, संजय राजेंद्र प्रसाद मंडोला, जयंती, ललित नेगी, रघुवीर नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *