October 20, 2025

उत्तराखण्ड पुलिस केवल कानून-व्यवस्था ही नहीं बल्कि मानव सेवा में भी हमेशा तत्पर

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास समेत पूरे जनपद नैनीताल में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस प्रभारियों को निर्देशित किया है ।

बरिष्ठ नागरिकों को अगर किसी भी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो उसका तुरंत मोके पर ही निस्तारण करना शुरू कर दे।

इसी क्रम में थाना तल्लीताल को सूचना मिली कि सैची जोशी (उम्र 79 वर्ष), निवासी फॉरेस्ट लॉज, तल्लीताल गंभीर रूप से अस्वस्थ हैं तथा उन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाना आवश्यक है।

सूचना देने वाले उनके पुत्र ने बताया कि पारिवारिक परिस्थिति के चलते स्वयं व उनके पिताजी (जो स्पाइनल बीमारी से ग्रसित हैं) मदद करने में सक्षम नहीं हैं और आस-पड़ोस मे भी कोई नही रहता है।

सूचना पर तत्काल डॉ. जगदीश चंद्रा पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात के दिशा-निर्देशन तथा सुमित पाण्डे क्षेत्राधिकारी नैनीताल द्वारा

थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल को टीम मौके पर भेजने हेतु निर्देशित किया गया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम जिसमें सतीश उपाध्याय, राजकुमार ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 108 एम्बुलेंस बुलवाई और स्टेचर की मदद से बुजुर्ग को सुरक्षित बी.डी. पांडे चिकित्सालय, मल्लीताल पहुँचाया। जहां उपचार चल रहा है। कई लोगों का कहना है। उत्तराखण्ड पुलिस केवल कानून-व्यवस्था ही नहीं बल्कि मानव सेवा में भी हमेशा तत्पर रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://colok98.jp.net/ | https://colok98.com/ | https://colok98.net/ | https://colok98.org/ | https://tweet.id | https://hytaletextures.com | https://tokolampusorot.com | https://e-casinositesi.com | https://nikeblazers.us | https://pandorashops.us | https://deathmonkey.org | https://belvederechurchofchrist.org | https://jogo-fortune-tiger.org | https://phimsongngu.org | https://go-movie.org | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 |
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.