October 23, 2025

गांव से लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरते ही लगी आग, ईई, पत्नी और बेटे की मौत

चमोली। महिला अपने परिवार के साथ मायके से लौट रही थी। इस दौरान गोपेश्वर पोखरी रोड पर कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और उसमें आग लग गई।

उत्तराखंड के चमोली में भाई दूज पर दर्दनाक हादसा हो गया। गोपेश्वर-पोखरी रोड पर देवखाल के पास एक कार खाई में गिरकर अटक गई। फिर नीचे की सड़क पर गिरते ही उसमें आग लग गई। कार गिरते ही यूजेवीएनएल देहरादून में तैनात ईई और उनकी पत्नी बाहर छिटक गए। ईई की मौके पर मौत हो गई, जबकि रात साढ़े आठ बजे पत्नी ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कार में फंसे छोटे बेटे की जलकर मौत हो गई, जबकि बड़ा बेटा आंशिक रूप से झुलसा है।

पोखरी विकासखंड के ग्राम पंचायत विशाल के पाव गांव निवासी अरविंद त्रिपाठी परिवार के साथ दीपावली मनाने अपने ससुराल देवखाल आए थे। बृहस्पतिवार को वह अपने गांव विशाल लौट रहे थे। घर से 100 मीटर दूरी पर ही कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और नीचे भदूड़ा गांव की लिंक रोड पर अटक गई। फिर नीचे की सड़क पर गिरते ही कार में आग लग गई। हादसे में देहरादून में यूजेवीएनएल में तैनात ईई अरविंद त्रिपाठी (55) और पत्नी अनीता त्रिपाठी (51) कार से छिटक गए। हादसे में ईई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गईं। उनका बड़ा बेटा अंबुज त्रिपाठी (24) और छोटा बेटा अनंत त्रिपाठी (21) कार के साथ नीचे सड़क जा गिरे। अंबुज कार से बाहर निकलने में सफल रहा जबकि अनंत कार से नहीं निकल सका और उसकी जलकर मौत हो गई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | https://tweet.id | https://kauna.biz.id | https://www.alishayaan.com | https://hytaletextures.com | https://tokolampusorot.com | https://e-casinositesi.com | https://nikeblazers.us | https://pandorashops.us | https://deathmonkey.org | https://belvederechurchofchrist.org | https://jogo-fortune-tiger.org | https://phimsongngu.org | https://go-movie.org | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 |
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.