July 26, 2026

उत्तराखंड की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले हलचल तेज, यूकेडी और आरपीआई (आठवले) के बीच चुनावी गठजोड़ की चर्चा

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले नई हलचल तेज होती नजर आ रही है। क्षेत्रीय दल उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के बीच संभावित चुनावी गठजोड़ की चर्चा ने सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।

राजधानी देहरादून में यूकेडी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी और ललित बिष्ट ने आरपीआई (आठवले) के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों दलों के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि बैठक में चुनावी तालमेल, सीटों के बंटवारे और साझा रणनीति पर गंभीर मंथन किया गया।

बताया जा रहा है कि दोनों दलों ने मिलकर चुनाव लड़ने के प्रस्ताव पर सहमति जताई है। खास तौर पर कुछ सीटों पर आपसी समर्थन को लेकर सकारात्मक संकेत सामने आए हैं। हालांकि, सीट शेयरिंग का अंतिम फार्मूला अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन प्रारंभिक स्तर पर सहमति बनने की बात कही जा रही है।

बैठक में तराई क्षेत्र और हरिद्वार के ग्रामीण इलाकों को लेकर विशेष रणनीति पर चर्चा की गई। इन क्षेत्रों को चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण मानते हुए दोनों दलों ने संयुक्त रूप से संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की योजना पर विचार किया।

मुलाकात के बाद सेठपाल सिंह ने प्रदेश की वर्तमान स्थिति को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, बेरोजगारी चरम पर है और कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है और सरकार इन मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश को इन परिस्थितियों से बाहर निकालने के लिए यूकेडी और उनकी पार्टी मिलकर 2027 विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। यह गठजोड़ राज्य में एक मजबूत विकल्प के रूप में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *