May 15, 2026

निरंकारी मिशन ने महाविद्यालय में किया पौधा रोपण

नरेन्द्रनगर। निरंकारी मिशन नरेंद्र नगर ने “वननेस वन परियोजना ” के अंतर्गत आज राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर परिसर में पौध रोपण किया।

निरंकारी मिशन नरेंद्र नगर के मुख्य सेवादार के एस नेगी के नेतृत्व में मिशन के कार्यकर्ताओं ने आज कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार की वनस्पति प्रजातियों का पौध रोपण किया साथ ही परिसर में अनावश्यक खरपतवारों का उन्मूलन भी किया।

कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर राजेश कुमार उभान ने गत वर्ष से वर्षा ऋतु में महाविद्यालय परिसर में मिशन के इस प्रकार के कार्यक्रम किये जाने की सराहना की है। इस आशय की जानकारी कॉलेज मीडिया प्रभारी डॉक्टर विक्रम सिंह बर्त्वाल ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *