July 31, 2026

सीएम धामी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़कोट चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में किया हवन-यज्ञ

बड़कोट। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़कोट चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान सीएम की लंबी उम्र की कामना की।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अतोल रावत ने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश नित नई ऊंचाइयां छू रहा है। हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा हम उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना करते है।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष मीनाक्षी रौंटा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोकप्रियता स्पष्ट बता रही कि उनकी जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतरकर जनहित में सार्थक साबित हो रही है।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर उन यहां हवन कार्यक्रम किया गया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में जाकर के मरीजों को और तीमारदारों को फल वितरित किए गए। वहीं भाजपा नेत्री कृष्ण राणा ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनको उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस दौरान बलदेव रावत, मंगल राणा, नागेंद्र सिंह चौहान, जगमोहन चौहान, शैलेन्द्र चौहान, कोमल, कुलबंती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *