July 27, 2024

भारी बारिश के बाद यमुनोत्री मार्ग ओजरी-डबरकोट में भूस्खलन होने से अवरुद्ध

1 min read

ओजरी-डबरकोट में भूस्खलन

newspost24x7 ब्यूरो।

उत्तरकाशी। लगातार हो रही भारी बारिश के बाद यमुनोत्री मार्ग ओजरी-डबरकोट में भूस्खलन होने से अवरुद्ध हो गया है । हाईवे बंद होने से दर्जनों यात्री वाहन सड़क के दोनों छोर पर फंसे हैं। लगातार हो रहे लैन्सलैंड से यातायात जोखिम भरा बना हुआ है।

वर्ष 2017 में सक्रिय हुआ ओजरी-डबरकोट लैंडस्लाइड जोन बीते दो साल से यमुनोत्री हाईवे के लिए नासूर बना हुआ है, लेकिन शासन प्रशासन की अनदेखी के चलते आज तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं खोजा जा सका है। इससे प्रत्येक मानसून सीजन में भूस्खलन होने से चार धाम यात्रियों व स्थानीय ग्रामीणों को करीब 300 मीटर लंबे इस रास्ते पर जोखिम भरी आवाजाही करनी पड़ती है। लगातार हो रही भारी बारिश से ओजरी-डबरकोट स्लाइड जोन में भूस्खलन सक्रिय हो गया, जिससे यमुनोत्री धाम आने जाने वाले यात्री वाहन हाईवे के दोनों किनारों पर फंस गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.